Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना से आदिवासी परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2026/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम जनमन आवास योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है और वे सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं।
इसी क्रम में मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करादरी के पहाड़ी कोरवा परिवार के  कुल्लू राम को पीएम जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत हुआ है। वर्ष 2023-24 में 2 लाख रुपये की राशि से उनका आवास पूर्ण किया गया है। पहले जहां उनका परिवार कच्चे घर में रहकर बारिश, ठंड और अन्य कठिनाइयों का सामना करता था, वहीं अब पक्के घर में रहने से उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
हितग्राही श्री कुल्लू राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “पहले हम कच्चे घर में रहते थे, बरसात के समय काफी परेशानी होती थी। अब सरकार की मदद से पक्का घर मिल गया है। अब हमारा परिवार सुरक्षित है और रहने में भी सुविधा हो गई है। मैं बहुत खुश हूं और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने आगे बताया कि पक्का मकान मिलने से परिवार को हर मौसम में सुरक्षित रहने की सुविधा प्राप्त हुई है। अब उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।
जिले में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शासन की इस पहल से न केवल आवास की सुविधा मिल रही है, बल्कि लोगों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान की भावना भी विकसित हो रही है, जो समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!