Ro no D15139/23

नक्सल हिंसा पीड़ित बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

*गृह प्रवेश कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ हुए शामिल*

*रायपुर, 16 अप्रैल 2026/* शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बस्तर जिले के मालेवाही गाँव में नक्सल हिंसा से पीड़ित बुधरी को पक्का आवास मिलने पर गुरुवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन उपस्थित होकर हितग्राही को शुभकामनाएं दीं और उनके नए जीवन की शुरुआत में सहभागिता निभाई।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इस दौरान कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के विशेष योजना के तहत नक्सल प्रभावितों के लिए आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधरी जैसे हितग्राहियों को आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी ने बुधरी और उनके परिजनों को नए घर के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
हितग्राही बुधरी के पति स्व. फागूराम की हत्या नक्सलियों ने किया था, फागूराम की हत्या के बाद बेटा रमेश को शासकीय सेवा (भृत्य की नौकरी) में अवसर दिया गया और विशेष योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया गया है ।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात