Ro no D15139/23

अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ गुरुकुल ने किया सोशल मीडिया के प्रति जागरूक

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) जनपद में शिक्षा- संस्कार एवं एवं सामाजिक सरोकार के प्रति दृढ़ संकल्पित शिक्षण संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अंश ग्रहण किया।इसमें विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया के सदुपयोग पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘एक सोच ‘का हनुमान वाटिका, कवर्धा के सुरम्य वातावरण में मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अंतर्विद्यालयीन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल के अलावा नगर के अभ्युदय स्कूल, होली किंगडम स्कूल तथा अशोका पब्लिक स्कूल ने भाग लिया। डॉ विजय कुमार शाही, अतुल वर्मा के सशक्त मार्गदर्शन , नेहा वर्मा ,भारती राव ,राधारानी तथा केजेलाल साहू के सहयोग तथा विद्यार्थियों के भावप्रवण अभिनय से मंचित इस नाटक ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर उनकी वाह-वाही लूटी। कक्षा पाँचवीं के छात्र द्वय कुनाल तथा गिरीश मदारी और जम्बूरे के रुप में दर्शकों के आकर्षण के केंद्र रहे।विद्यार्थियों ने अपने नाटक के माध्यम से जनमानस को समझाया कि सोशल मीडिया दुधारी तलवार के समान है अगर इसका उपयोग सोच समझकर नहीं किया गया तो यह व्यक्ति को अपूर्णनीय क्षति भी पहुंचा सकता है। ऑनलाइन गेमिंग तथा रील के प्रति उन्माद ने सभी को अवसाद में डूबा रखा है, जहाँ से निकलना जरूरी है। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के बल पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभ्युदय स्कूल द्वितीय तथा होली किंगडम स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , अन्य पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की और आशा व्यक्त किया कि विद्यार्थी गण अवश्य ही सोशल मीडिया का बेहतरीन ढंग से अपनी प्रतिभा के विकास में सदुपयोग करेंगे।

  • Related Posts

    रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा “,,Egyptian Secret Soiree” का भव्य आयोजन

    *रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा मिस्र(Egyptian theme ) पर आधारित एक अनूठे एवं आकर्षक कार्यक्रम “Egyptian Secret soiree” का सफल आयोजन 19 जून को एक निजी होटल में किया…

    Read more

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा