Ro no D15139/23

नारी शक्ति विरोध से कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ —-खूबचंद पारख,,

 

राजनांदगांव /IMNB NEWS AGENCY  भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने एनडीए द्वारा संसद में लाए गए नारी शक्ति अधिनियम बिल का विपक्षी पार्टी कांग्रेस व उनके साथियों द्वारा लोकसभा में पारित नहीं होने देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही महिला विरोधी मानसिकता रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में बिल पास नहीं होने दिया। महिलाओं को संसद में आने से रोकने के लिए तरह- तरह के उपक्रम किए। उन्हें परकटी तक कहा गया। जो महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।आज जब  देश की आधी आबादी महिला शक्ति हर क्षेत्रों में झंडे गाड़ रही है तब कांग्रेस सहित उनके विपक्षी साथियों को महिला की राह में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं।
श्री पारख ने कहा कि
देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आजादी के 70 साल बाद उन्हें उनका हक नहीं  दिया गया, आज जब उनका हक देने की बात आ रही है तो कांग्रेस और विपक्षी दल परिसीमन और दक्षिण में सीटें कम होने का भ्रम फैलाने के नाम पर नारी शक्ति अधिनियम बिल का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का खुलकर इजहार किया।
खूबचंद पारख ने कहा कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के इस महिला विरोधी मानसिकता का मूल्य उन्हें चुकाना पड़ेगा। देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मजा अवश्य चुकाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश व प्रांतों की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कदम उठाना उनके  हाथ को मजबूत करना विपक्षियों को फूटे आंख नहीं भा रहा है।
श्री खूबचंद पारख ने आक्रोशित स्वर में कहा कि पुरुषवादी मानसिकता वाले कांग्रेसी आज भी महिलाओं को पैर की जूती बनाकर रखना चाहते हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को कतई यह मंजूर नहीं। वे आज नहीं तो कल महिलाएं को उनका हक  दिलाकर रहेंगे। धारा 370, राम मंदिर निर्माण आदि की तरह महिलाओं का 30 प्रतिशत वाला नारी शक्ति अधिनियम  बिल पास करवाना कर छोड़ेंगे। पारख ने कहा कि कांग्रेसी और विपक्षियों के महिला विरोधी मानसिकता का रुख महिला सशक्तिकरण की ओर ज़रूर मोड़ेंगे। और देश में कहीं भी होने वाले चुनाव में महिलाएं कांग्रेस और महिला विरोधी मानसिकता वाले दलों को वोट न देकर मोदी जी की भाजपा के पछ में मतदान कर ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।

#BJP#CONGESS

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

      सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए वरदान, धमतरी के सागर को मिला सीधा लाभ ​“सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” पहल से सरकारी दफ्तरों के चक्करों से…

    Read more

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,