Ro no D15139/23

साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख

साहिबगंज से मो हसामुद्दीन की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की अहले सुबह करीब 3: 30 बजे लगी भीषण आग से लगभग दर्जनों दुकान जल कर राख हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई और दुकानों को अपने लपेटे में ले लिया.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की

आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. तीनपहाड़ के स्थानीय लोगों ने अपने अपने घरों से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग आग पर काबू नही पा सके.

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

आग की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया.  अग्निशामक को भी सूचना दी गई. सूचना के बाद आग बुझाने का वाहन पहुंचा और आग को बुझाया. भीषण आग को देखते हुए दूसरा वाहन भी पहुंचा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

भारी नुकसान हुआ

इस घटना में  लगभग एक दर्जन दुकान जल कर राख हो गए और काफी नुकसान हुआ. इस घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने दुखो का पहाड़ टूट गया है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अग्निशामक द्वारा पूर्ण रूप से आग बुझाने का कार्य समाचार लिखे जाने तक जारी है.

2015 में भी हुई थी अगलगी

तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में सितंबर 2015 में भी मध्य रात्रि को भीषण आग लगी थी, जिसमें लगभग पूरी मंडी जलकर खाक हो गई थी. 11 साल बाद फिर आग की घटना हुई.

  • Related Posts

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या (IMNB NEWS AGENCY) नगर निगम, अयोध्या में आज ₹290 करोड़ से अधिक लागत की 245 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं रामायण वैक्स म्यूजियम व जोनल कार्यालय भवन के लोकार्पण…

    Read more

    Shiv Sena Crisis: ठाकरे पर शिंदे का तंज- भेड़िया बाघ की खाल ओढ़ ले, तो भी बाघ नहीं बन सकता

    Shiv Sena Crisis : शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल होने की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार (19 जून) को कहा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा