Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल

रायपुर, 28 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के हजारों उपभोक्ताओं को न केवल बकाया बिलों के बोझ से मुक्ति मिल रही है, बल्कि उन्हें नियमित भुगतान की मुख्यधारा में लौटने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा संचालित इस योजना का लाभ नारायणपुर जिले के हजारों पात्र उपभोक्ताओं को मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत जिले में कुल 7,903 उपभोक्ता पात्र पाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से 6,836 बीपीएल,घरेलू के 1,008 उपभोक्ता और 59 कृषि उपभोक्ता शामिल है। इन पात्र उपभोक्ताओं में से अब तक कुल 3,846 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है, जिसमें 2,944 बीपीएल, 843 घरेलू और 59 कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत बीपीएल (BPL) श्रेणी के उपभोक्ताओं को 19 लाख 51 हज़ार 924 रुपए,घरेलू उपभोक्ताओं को 27 लाख 25 हज़ार 903 रुपए और

कृषि उपभोक्ताओं को 58 हज़ार 78 रुपए का लाभ मिला है।

*राजस्व में सुधार और बेहतर समन्वय*

यह योजना उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ विभाग के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है। योजना के माध्यम से सीएसपीडीसीएल को 33 उपभोक्ताओं से अब तक 42 हज़ार 620 का पंजीकरण शुल्क प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल के रूप में 1 लाख 12 हज़ार 658 की राशि जमा की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल न केवल आम नागरिकों को आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि इससे बिजली वितरण कंपनी के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जो भविष्य में एक कुशल बिजली वितरण प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन