Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की शानदार उपलब्धि, मंदरौद ग्राम पंचायत प्रदेश में प्रथम

 

धमतरी, 1 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप से कुरूद विकासखंड की मंदरौद ग्राम पंचायत ने गरीबी मुक्त एवं आजीविका संवर्धन (Theme-1) में 94.4 अंक अर्जित कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि ग्राम स्तर पर प्रभावी योजना क्रियान्वयन, जनभागीदारी और सतत विकास प्रयासों का परिणाम है।
जिले की अन्य ग्राम पंचायतों ने भी विभिन्न थीम जैसे स्वस्थ पंचायत, जल संपन्न पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ एवं A ग्रेड प्राप्त किया है। यह दर्शाता है कि धमतरी जिले में ग्रामीण विकास की दिशा में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है तथा शासन की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मंदरौद ग्राम पंचायत की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है और अन्य पंचायतों को भी नवाचार एवं बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मंदरौद सहित जिले की सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत अमले और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि धमतरी जिला लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जो पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है।
कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन ही इस सफलता का आधार है। आगे भी जिले में सतत विकास, आजीविका संवर्धन और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
धमतरी जिले की यह उपलब्धि ग्रामीण सशक्तिकरण और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।

  • Related Posts

    ग्राम नकटी मे अतिक्रमण हटाने की कारवाई के मामले मे सदन मे गर्भगृह पहुंचे विपक्षी सदस्य हुए निलंबित

      रायपुर l(शगुफ्ता शीरीन ) l छत्तीसगढ़ विधानसभा मे आज प्रश्नकाल के बाद विपक्षी सदस्यो ने ग्राम नकटी मे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस करवाई का मामला उठाया l नेता प्रतिपक्ष…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से बदली लाखों महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की गढ़ी जा रही नई तस्वीर

      हर महीने की सहायता बनी सम्मान, स्वाभिमान और स्वरोजगार की ताकत, वनांचल से गांव तक महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव रायपुर, 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत