Ro no D15139/23

प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक ज्ञान भारतम 

*प्राचीन ताड़पत्र पांडुलिपियों का अनमोल खजाना उजागर*

*कांकेर जिले के कोलर में मिली विरासत की अमूल्य धरोहर*

रायपुर, 1 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम कोलर में सर्वेक्षण दल को प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों का अमूल्य संग्रह प्राप्त हुआ है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का सजीव प्रमाण है। यह खोज न केवल कांकेर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, जो प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

 

अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम कोलर के देहारीपारा में स्वतंत्रता सेनानी चिटु देहारी के यहां ताड़पत्र में सुरक्षित कुल 7 महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इन पांडुलिपियों में नामरत्न गीता, लक्ष्मी पुराण, देवी भागवत, कृपा सिंधु, कॉग बोली, पांजी संगनेष्ठी तथा भागवत पुराण जैसी धार्मिक एवं साहित्यिक कृतियां शामिल हैं। इन ग्रंथों का संरक्षण ताड़पत्र पर किया जाना न केवल प्राचीन ज्ञान परंपरा को दर्शाता है, बल्कि उस समय की लेखन कला और संरक्षण तकनीक को भी उजागर करता है।

 

इसी क्रम में कुशल राम देहारी एवं मंगल राम देहारी के यहां से लरिया भाषा में लिखी गई कुल 5 पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं। इनमें गणेश पुराण, कलंकी कथा, नामरत्ना, ज्योतिषी एवं मृगणी स्तुति जैसी रचनाएं शामिल हैं, जो स्थानीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

 

इन पांडुलिपियों का अध्ययन क्षेत्रीय इतिहास, धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं को समझने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही यह खोज छत्तीसगढ़ के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी अमूल्य ज्ञान संपदा की ओर भी संकेत करती है। प्रशासन ने इस उपलब्धि को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास भी किसी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि या दस्तावेज सुरक्षित हैं, तो वे ज्ञान भारतम ऐप के माध्यम से उसे सूचीबद्ध कराने में सहयोग करें, ताकि इस अमूल्य विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

  • Related Posts

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक

    मानसून-2026 के वृक्षारोपण अभियान, निगरानी व्यवस्था एवं उद्योगवार एक्शन प्लान पर होगी चर्चा रायपुर, 10 जुलाई 2026/ राज्य में मानसून-2026 के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित वृक्षारोपण…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

    4.337 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ रायपुर, 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क अधोसंरचना…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध