Ro no D15139/23

जनगणना-2027 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जगदलपुर, 06 मई 2026/ जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  आकाश छिकारा के द्वारा जिले में जनगणना कार्यों की सघन निगरानी और इस दौरान उत्पन्न होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उक्त कंट्रोल रूम हेतु पृथक-पृथक प्रभारी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को निर्बाध रूप से संपन्न करने के लिए प्रशासन ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन्स की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की कमान जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री सुरेश सिंह को सौंपी गई है, जबकि जगदलपुर नगर निगम सहित ग्रामीण अंचलों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों जैसे दरभा, तोकापाल, नानगुर, बास्तानार और लोहण्डीगुड़ा में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए नायब तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि प्रत्येक चार्ज क्षेत्र में जनगणना का कार्य शुद्धता और पारदर्शिता के साथ पूरा हो सके। इस आदेश के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी न केवल डेटा संकलन की निगरानी करेंगे, बल्कि आम जनता और फील्ड स्टाफ के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। जिला प्रशासन ने प्रत्येक प्रभारी अधिकारी और सहायक कर्मचारियों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति या तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल संपर्क साधा जा सके।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए