Ro no D15139/23

राजनांदगांव ,मंडल स्तर पर भाजपा की सक्रियता तेज — संगठन सशक्तिकरण को लेकर तिलई मंडल में हुई महत्वपूर्ण बैठक


राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY)
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने हेतु प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल स्तर की बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज तिलई मंडल की महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी रवि सिन्हा एवं सह-प्रभारी जैन कुमार मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर विशेष जोर
बैठक में पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह नियमित बैठकों के आयोजन, तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्र स्तर की बैठक तथा माह के अंतिम सप्ताह में बूथ स्तर की बैठक सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने एवं जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मंडल प्रभारी रवि सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा—
“भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहेंगे, तब ही हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर पाएंगे। हमें जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनानी होगी।”
सह-प्रभारी जैन कुमार मेश्राम ने कहा—
“पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम का पालन ही संगठन की सफलता की कुंजी है। हमें शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक निरंतर संवाद बनाए रखना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं और उनके परिश्रम से ही भाजपा का विस्तार संभव है।”
मंडल अध्यक्ष परदेसी सोनबोईर ने कहा—
“तिलई मंडल संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत है और हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा तथा हर घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।”
बैठक में प्रमुख रूप से रामकुमार वर्मा, अनीता सिन्हा, राकेश साहू, यशवंत वर्मा, नोमेश वर्मा, महेश यादव, पंकज वर्मा,निलाभ यदु,महेश सेन,पुनिता साहू,साकेत वैष्णव,बंटी महिलांगे, सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनाधार विस्तार का आह्वान
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत हो सके।
  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा