Ro no D15139/23

कांसाबेल-बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण सड़क मार्ग होगा और मजबूत, राहगीरों को मिलेगी बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा

जशपुरनगर 08 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लगभग 29 करोड़ 08 लाख 06 हजार रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग का मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा।
यह सड़क एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। समय के साथ सड़क की स्थिति प्रभावित होने के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्ग के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन सुविधा मिल सकेगी। सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और लोगों के समय की भी बचत होगी। यह कार्य क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां