Ro no D15139/23

सुशासन की स्थापना ही सरकार का उद्देश्य – कलेक्टर श्री व्यास सिमड़ा के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए कलेक्टर समस्या निवारण के साथ हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश शिविर में 940 आवेदन हुए प्राप्त, मौके पर मांग के 53 आवेदनों को किया गया निराकृत

 

जशपुरनगर 08 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास विगत दिवस विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत सिमड़ा में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। शिविर में सिमड़ा सहित आसपास के 15 गांवों के ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में लोगो को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही लोगों ने अपनी मांग एवं शिकायतों से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। शिविर में 940 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 912 मांग एवं 28 शिकायत के आवेदन शामिल रहे। तत्काल निराकृत किए जा सकने वाले मांग के 53 आवेदन को शिविर में ही निराकृत किया गया। कार्यालयीन आवश्यकताओं, पात्रता परीक्षण एवं विस्तृत जांच परख की जरूरत वाले आवेदनों को भी यथा संभव तेजी से निराकृत किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि सुशासन की स्थापना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसका आशय संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन है। इसको सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से गांव में लोगों की समस्याओं एवं मांगो की जानकारी लेकर यथासंभव निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्टॉलों में पहुँचने वाले प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं की विस्तृत जानकारी अवश्य प्रदान की जाए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी ग्रामीण को योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से शिविर लगाकर जनसमस्याएँ सुनी जा रही हैं और उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविरों का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। इस दौरान एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड तथा केसीसी बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से पंजीयन कराया जा सकता है, जिसमें पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सीधे 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कृषि, राजस्व, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। साथ ही पुल पुलियों की मांग, नल जल शिकायत एवं प्राकृतिक आपदा में जन धन हानि की जानकारी भी देने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
सिंचाई पंप, नवीन राशन कार्ड, ट्रायसिकल और श्रवण यंत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण –
जनसमस्या निवारण शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाए गए। आयुष, स्वास्थ्य, मत्स्य, खाद्य, पशुधन, उद्यानिकी, वन, क्रेडा, आदिवासी विकास, शिक्षा, विद्युत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, ट्रायसिकल, डिजिटल किसान किताब, श्रवण यंत्र, सिंचाई पंप, जाल, आइस बॉक्स एवं पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां