Ro no D15139/23

राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना

रायपुर। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए रवाना हो चुके हैं। हाजियों की रवानगी के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज हाउस नागपुर में हाजियों की रिपोर्टिंग कराई गई एवं हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग द्वारा किया गया। साथ ही हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग एवं सदस्य मौलाना हसन अब्बास, मौलाना महताब ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ। नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, राज्य के हज यात्री मदीना शरीफ में 8 दिन गुजारने के बाद मदीना शरीफ से मक्का शरीफ के लिए भी रवानगी शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि, इस वर्ष से हज यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए हाजियों को मदीना शरीफ से मक्का शरीफ के लिए भारतीय हज मिशन द्वारा बुलेट ट्रेन से यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे हाजियों की यात्रा और अधिक आरामदायक हो रही है।*

  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश