Ro no D15139/23

दंतेवाड़ा के धुरली में उमड़ा जनसैलाब, 406 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

*सुशासन तिहार*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्सुशासन तिहार-2026 के तहत दंतेवाड़ा जिले के जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत धुरली में एक विशाल संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ उनकी समस्याओं का न केवल सुना गया, बल्कि मौके पर ही प्रभावी समाधान भी निकाला गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 406 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

*ग्रामीणों की प्रतिक्रिया*

शिविर में आए ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। शासन खुद चलकर हमारे द्वार आ रहा है, जो सही मायने में सुशासन का प्रतीक है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए आधार कार्ड सुधार, नया आधार निर्माण, महतारी वंदन योजना के लिए आधार लिंकिंग सहित आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने की सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं।

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ*

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सामग्री और सहायता राशि का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 प्रगतिशील किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सौंपे गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 दिव्यांग एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 2 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

*जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति*

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष श्री रमेश गावड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश और जनपद सदस्य श्री रामु नेताम सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

      मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर,…

    Read more

    पूर्व में नक्सल प्रभावित गांव से आत्मनिर्भरता की उड़ान- सीमेंट ईंट व्यवसाय से बदली सोयम समसाद की जिंदगी

      बिहान योजना से मिली नई पहचान, मेहनत के दम पर बनीं ‘7,553 महिलाएं लखपति दीदी’ रायपुर, 10 अगस्त 2026/ सीमेंट से बनने वाली ईंटों की डिमांड सरकारी से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात