Ro no D15139/23

100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस बयान से सहमति जताई कि अमेरिका गिरावट की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात उनके कार्यकाल की नहीं, बल्कि जो बाइडेन के समय की है. ट्रंप ने कहा कि वह शी की बात से 100 फीसदी सहमत हैं, लेकिन उनका इशारा उस दौर की तरफ है जब बाइडेन प्रशासन के दौरान अमेरिका को काफी नुकसान हुआ. उन्होंने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हीं चार सालों में देश की हालत कमजोर हुई.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग का बयान मौजूदा हालात पर नहीं था, बल्कि पुराने दौर की बात थी. उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका तेजी से आगे बढ़ रहा है. ट्रंप ने #Truth Social पर लिखा कि देश को खुली सीमाओं, ज्यादा टैक्स, ट्रांसजेंडर नीतियों, महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी, DEI, खराब व्यापार समझौतों और बढ़ते अपराध जैसी चीजों से भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि इन सबका असर देश पर काफी गंभीर पड़ा.

ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में जबरदस्त उछाल

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि शी जिनपिंग का बयान उनके कार्यकाल के लिए नहीं था, क्योंकि शी के मुताबिक उनके नेतृत्व में अमेरिका ने जबरदस्त उछाल देखा. उन्होंने दावा किया कि उनके 16 महीनों में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, 401K निवेश मजबूत हुए और अमेरिका फिर से आर्थिक ताकत बना. ट्रंप ने यह भी कहा कि सेना दुनिया की सबसे ताकतवर बनी, ईरान पर कड़ी कार्रवाई हुई और वेनेजुएला के साथ रिश्ते बेहतर हुए.

शी जिनपिंग ने खुद ट्रंप को दी बधाई

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश आया, नौकरी के मौके सबसे ज्यादा बढ़े और DEI जैसी नीतियों को खत्म किया गया. ट्रंप के मुताबिक इतनी उपलब्धियां रहीं कि सब गिनाना मुश्किल है. उन्होंने यह भी कहा कि शी जिनपिंग ने खुद उन्हें इन सफलताओं के लिए बधाई दी थी.

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल