Ro no D15139/23

झारखंड में दो मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी, पीजी की सीटों में भी इजाफा

रांची से बिपिन की रिपोर्ट 

झारखंड में मेडिकल की एमबीबीएस की अंडर ग्रेजुएट (यूजी) सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार के भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र ने मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जमशेदपुर में पहले सीटों की संख्या 150 थी जिसमें 100 सीट का इजाफा करते हुए इसे अगले तीन सालों में बढ़ाकर 250 किया जाना है. वहीं, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद में भी 150 सीटों की बढ़ोतरी को लेकर मंजूरी दी गई है, यहां पहले मेडिकल यूजी की 100 सीटों पर दाखिला मिलता था. वहीं, इन दोनों मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों को भी मंजूरी दी गई है.

कैबिनेट की अगली बैठक में योजना को मिलेगी मंजूरी

इस पूरी योजना के तहत केंद्र सरकार ने एमबीबीएस सीट विस्तार के लिए ₹225 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें ₹135 करोड़ केंद्र सरकार की हिस्सेदारी होगी, बाकी पैसा राज्य सरकार को खर्च करना होगा. केंद्र की मंजूरी के बाद इसे अगली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा, स्वीकृति मिलते ही कॉलेजों में नई व्यवस्था के तहत नामांकन लिया जाएगा. सीटों के बढ़ने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सीटों में वृद्धि का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और पिछड़े इलाकों को मिलेगा. आने वाले वर्षों में राज्य में बड़ी संख्या में नए डॉक्टर तैयार होंगे, जो गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य करेंगे. राज्य के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में सुपर स्पेशियलिटी सीटों में भी वृद्धि की जाएगी.

पीजी की सीटों में भी इजाफा

राज्य के इन दो मेडिकल कॉलेजों के अलग-अलग विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों को भी मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में वर्तमान में 19 पीजी सीटों को बढ़ाकर 186 किया जाएगा. मेडिसीन और एनेस्थिसिया में 12-12 सीटें, एमडी पिडियाट्रिक्स, आई, इएनटी, सर्जरी, पैथेलॉजी, कम्युनिटी मेडिसीन अब 10 सीटों पर पढ़ाई हो सकेगी. वहीं, एमजीएम जमशेदपुर में सबसे ज्यादा एमडी इन पैथोलॉली में 18, मेडिसीन में 16, गायनकोलॉजी में 15, एनेस्थिसिया में 12, सर्जरी में पांच की जगह अब 11 सीटों यानी यहां पर 47 की जगह 149 सीटों पर पर पीजी की पढ़ाई होगी.

किन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी सीटें

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में वर्तमान में 100 एमबीबीएस सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 250 कर दिया गया है. यानी कुल 150 नई सीटों की वृद्धि हुई है.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में भी सीटों की बढ़ोतरी को स्वीकृति मिली है. यहां सीटों की संख्या 150 थी जिसमें 100 सीट का इजाफा किया गया है.

किन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी पीजी सीटें

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद के 25 विभागों में वर्तमान में 19 पोस्ट ग्रेजुएट सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 186 कर दिया गया है. यानी कुल 150 नई सीटों की वृद्धि हुई है. इस परियोजना पर 279 करोड़ खर्च होंगे जिसमें राज्य सरकार 167.40 करोड़ देगी.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में 20 विभागों में पीजी की सीटों की बढ़ोतरी को स्वीकृति मिली है. यहां सीटों की संख्या 47 थी जिसमें 149 सीट का इजाफा किया गया है. इस परियोजना पर 223.5 करोड़ खर्च होंगे जिसमें राज्य सरकार 134.10 करोड़ देगी.

  • Related Posts

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    सीएम विजय ने कहा- मैं उनकी ओर से माफी मांगता हूं, जानें क्या हुआ तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा

    तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार (17 अगस्त) को पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का बिना सम्मानजनक संबोधन के नाम लेने पर विवाद हो गया. एक मंत्री ने अपने बयान में करुणानिधि का…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल