Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना ग्रामीणों की उम्मीदों का मंच महिला किसान की मांग पर त्वरित कार्रवाई, पशुधन विभाग ने स्वीकृत किया उन्नत नस्ल का बकरा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल से गांवों में पहुंच रही योजनाओं की सीधी राहत

रायपुर , 19 मई 2026/प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में आमजन की मांगों और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

इसी क्रम में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रेवटी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।
शिविर के दौरान गोविंदपुर निवासी महिला किसान श्रीमती रीता अगरिया ने पशुधन विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर उन्नत नस्ल के बकरे की मांग की।  रीता अगरिया लंबे समय से बकरी पालन से जुड़ी हुई हैं और बेहतर नस्ल के पशु के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आय में वृद्धि करना चाहती थीं। महिला की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए पशुधन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्नत नस्ल का बकरा स्वीकृत कर दिया।

आवेदन पर तुरंत स्वीकृति मिलने से  रीता अगरिया बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और मौके पर समाधान भी दे रहा है।

रीता अगरिया ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ समय पर लाभ भी प्राप्त हो रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली