Ro no D15139/23

वनांचलों में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ और ‘सुशासन तिहार’ से बदला माहौल

*गांवों में पहुंचकर कलेक्टर और सीईओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं*

 

रायपुर, 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचलों में इन दिनों ‘सुशासन तिहार’, ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ और ‘जनभागीदारी अभियान’ के माध्यम से विकास और जनसंपर्क का नया माहौल दिखाई दे रहा है। शासन की इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। छिंदगढ़, सुकमा और कोंटा विकासखंड के गांवों में आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर ने छिंदगढ़ विकासखंड के सुर्रेपाल, जांगड़पाल और मुड़वाल गांवों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारी औपचारिक मंच के बजाय जमीन पर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर बैठे और उनकी समस्याएं तथा मांगें सुनीं। अधिकारियों ने कई समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने बीच सहज रूप में पाकर ग्रामीणों ने खुशी जताई।

 

*ट्रांसेक्ट वॉक से समझीं ग्रामीणों की जरूरतें*

 

अभियान के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांवों में ‘ट्रांसेक्ट वॉक’ यानी पैदल भ्रमण भी किया। इस दौरान टीम ने गांवों के रास्तों, संसाधनों और ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याओं को नजदीक से समझा। ग्रामीणों ने कहा कि अब प्रशासन गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है, जिससे शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

*शिविरों में मिली कई सुविधाएं*

 

सुशासन शिविरों में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में सुधार जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। इससे लोगों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा कृषि, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल संरक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन की संवेदनशील पहल से यह अभियान वनांचलों में सुशासन और जनविश्वास का मजबूत उदाहरण बन रहा है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान