Ro no D15139/23

एग्रीस्टेक में छूटे हुए खसरे और कम्पार्टमेंट नंबर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू विशेष श्रेणी के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

जगदलपुर, 22 मई 2026/ राज्य शासन ने कृषि और राजस्व तकनीक को बढ़ावा देने वाले एग्रीस्टेक पोर्टल में विशेष श्रेणी के किसानों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। अब विशेष श्रेणी के छूटे हुए खसरों और कम्पार्टमेंट नंबरों को अपडेट फार्मर रिक्वेस्ट के माध्यम से पोर्टल में शामिल करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस कल्याणकारी पहल का सीधा लाभ वन अधिकार पट्टाधारियों, डुबान क्षेत्र के कृषकों, शासकीय पट्टेदारों, ग्राम कोटवारों सहित अधिया या रेगहा पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा।
इस नई व्यवस्था के अंतर्गत ऐसे किसान जिनके पास पहले से ही एग्रीस्टैक आईडी (फार्मर आईडी) उपलब्ध है, लेकिन उनके कुछ खसरे या कम्पार्टमेंट नंबर पोर्टल पर दर्ज होने से छूट गए थे, उन्हें अब इस प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से जोड़ा जा सकेगा। इसके लिए भुइयां पोर्टल के तहसील और जिला लॉगिन के जरिए पंजीयन हेतु शेष बचे खसरों और कम्पार्टमेंट नंबरों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए यथाशीघ्र पंजीयन पूर्ण करने को कहा गया है। पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अपडेट फार्मर रिक्वेस्ट के तहत किए गए दावों के सत्यापन की एक सुदृढ़ व्यवस्था बनाई गई है, जिसके तहत दावा किए गए समस्त खसरे वर्तमान में सर्वप्रथम संबंधित पटवारी की आईडी में अनुमोदन हेतु प्रदर्शित होंगे। पटवारी स्तर पर जांच और सत्यापन के उपरांत यह डेटा तहसीलदार की आईडी में भेजा जाएगा। तहसीलदार द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदित करते ही ये छूटे हुए खसरे या कंपार्टमेंट नंबर सीधे संबंधित कृषकों के एग्रीस्टैक आईडी के साथ लिंक हो जाएंगे।

  • Related Posts

    रायपुर में 7 को सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा…

    Read more

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे