Ro no D15139/23

राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 कृषि मंडपम जोरा में 29, 30 एवं 31 मई को होगा भव्य आयोजन

*कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे शिरकत*

 

रायपुर, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रकृति की ओर’ सोसाइटी के सहयोग से 29, 30 एवं 31 मई 2026 को कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में “राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026” का आयोजन किया जाएगा। विगत वर्षों की सफलता को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश एवं प्रदेश की विभिन्न उन्नत आम किस्मों की प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम विशेष रूप से शिरकत करेंगे तथा कृषकों एवं आम उत्पादकों को संबोधित करेंगे।

 

मंत्री श्री नेताम आगमन से प्रदेश में उद्यानिकी एवं आम उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहन मिलने के साथ कृषकों को नवीन तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। प्रदेश के समस्त कृषकों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही आम से निर्मित खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय, आम पौधों का प्रदर्शन, तकनीकी संगोष्ठी, कृषकों एवं उद्यमियों के साथ परिचर्चा तथा वानस्पतिक प्रवर्धन तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।

 

महोत्सव में प्रदेशभर के कृषकों, आम उत्पादकों, उद्यमियों, महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों एवं आम प्रेमियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान आम उत्पादन की नवीन तकनीकों, प्रसंस्करण एवं विपणन संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रतिदिन सांयकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन हेतु खुली रहेगी तथा पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

  • Related Posts

    जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन

    *गैंग्रीन्स सिग्मॉइड वॉल्वुलस जैसी गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्परता से बची मरीज की जान*   रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला चिकित्सालय बीजापुर…

    Read more

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

    *“पीड़ितों को न्याय और सहायता में देरी नहीं होनी चाहिए” –सुश्री पायल टोपनो* रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था