Ro no D15139/23

सिलाई और कृषि कार्य से आत्मनिर्भर बनीं चंदखुरी की लता देवांगन

*लखपति दीदी योजना और स्व सहायता समूह ने बदली जीवन की दिशा*

 

रायपुर, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत चंदखुरी की निवासी श्रीमती लता देवांगन आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और मेहनत की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार किया है।

 

वर्ष 2019 में गठित “आरती स्व सहायता समूह” से जुड़ने के बाद लता देवांगन ने सिलाई एवं कृषि कार्य को आय का माध्यम बनाया। समूह में कुल 10 सदस्य हैं तथा इसकी अध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी देशमुख हैं। समूह के माध्यम से नियमित बचत, आपसी सहयोग और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए।

 

लता देवांगन ने समूह को प्राप्त रिवॉल्विंग फंड (आर.एफ.) से मिली 15 हजार रुपये की सहायता राशि का उपयोग सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने में किया। प्रारंभिक दौर में सिलाई कार्य से उनकी वार्षिक आय लगभग 5 हजार रुपये तथा कृषि कार्य से लगभग 10 हजार रुपये थी। सीमित आय के बावजूद उन्होंने मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया।

 

लखपति अभिसरण अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग से उन्हें सुगंधित धान उत्पादन का लाभ मिला, जिससे उनकी खेती की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्तमान में वे सिलाई कार्य से लगभग 3 हजार रुपये प्रतिमाह तथा कृषि कार्य से लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रही हैं। इस प्रकार उनकी कुल वार्षिक आय बढ़कर लगभग 1 लाख 56 हजार रुपये हो गई है।

 

श्रीमती लता देवांगन बताती हैं कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले सीमित आय के कारण परिवार का पालन-पोषण कठिन था, लेकिन समूह से मिली आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और शासकीय योजनाओं के लाभ ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास दिया। उन्होंने कहा कि आज वे अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हैं और अन्य महिलाओं को भी स्व सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

  • Related Posts

    हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

    *आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार*   *शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया*   *पंचायत सचिव निलंबित*   *126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया*   रायपुर 25 अगस्त 2026/बेमेतरा जिले की दाढ़ी…

    Read more

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें