Ro no D15139/23

सिकल सेल मरीजों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और योग सत्र का हुआ आयोजन दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीयर सपोर्ट मीटिंग आयोजित विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और सिकल सेल बचाव की दी जानकारी

 जशपुरनगर 04 जून 2026/ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी के साथ-साथ पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल से प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श एवं मानसिक सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला की प्रभारी बीएमओ डॉ. अंजली निराला, सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका, जिला अस्पताल से योग चिकित्सक डॉ. कृपाचार्य यादव, संगवारी संस्था के सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रामाणिक तथा स्टाफ नर्स रीतू मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 22 सिकल सेल मरीजों एवं उनके परिजनों सहित कुल 40 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य की विशेष देखभाल, पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने तथा नियमित दिनचर्या अपनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। योग चिकित्सक डॉ. कृपाचार्य यादव ने प्रतिभागियों को अनुलोम – विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं तिर्यक ताड़ासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि विवाह से पूर्व सिकल कुंडली मिलान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय पर दवा सेवन करने से इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उपस्थित लोगों को सिकल सेल के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। पीयर सपोर्ट मीटिंग में मरीजों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव भी साझा किए। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम ने सिकल सेल से प्रभावित परिवारों को नई जानकारी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश