Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः ग्राम बोकी के शिविर में जनसमस्याओं का हुआ निराकरण, ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ रू विधायक  रायमुनी भगत

 जशपुरनगर 04 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम पंचायत बोकी में 29 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बाला छापर, गम्हरिया, रेगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुई कोना एवं सारूडीह सहित 15 गांवों के ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से त्वरित ही सकने वाले आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों के को निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने की।

प्रधानमंत्री आवास  से साकार हुआ पक्के घर का सपना
शिविर के दौरान तारकेश्वर सिंह, कमला देवी एवं कैलाश राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नए आवास की चाबी प्रदान की गई। अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर तीनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आवास की सुविधा मिल सकेगी।
विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। आरा के पुरनापानी निवासी दिव्यांग सुरेंद्र राम को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा 10 ग्रामीणों को राशन कार्ड, 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 4 किसानों को खाद वितरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं, नारायणपुर-चिटवारी क्षेत्र के किसानों को बी-1 प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए