Ro no D15139/23

चिरायु योजना बनी उम्मीद की किरणरू 74 जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को मिला निःशुल्क उपचार का अवसर विशेष स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच, 50 बच्चों की हृदय सर्जरी होगी निःशुल्क अभिभावकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

 

जशपुरनगर 16 जून 2026/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय जशपुर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को नई उम्मीद दी है। कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन में आयोजित इस एक दिवसीय शिविर में जिले भर से चिन्हांकित 74 बच्चों की निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के माध्यम से बच्चों के गंभीर हृदय रोगों की पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। यह शिविर चिरायु योजना के अंतर्गत एसईसीएल के कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  प्रोजेक्ट ‘धड़कन’ के तहत आयोजित किया गया। शिविर में सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं ईकोकार्डियोग्राफी जांच की। शिविर का शुभारंभ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका सदस्य श्री राजू गुप्ता, सुश्री रागिनी भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क जांच और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराना शासन की संवेदनशीलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला हैं तथा ऐसे शिविरों से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
शिविर में जिले के सभी विकासखंडों से चिरायु दलों द्वारा लाए गए 74 जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान 50 बच्चों को हृदय सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों के रूप में चिन्हित किया गया। इन सभी बच्चों का उपचार एवं सर्जरी चिरायु योजना के तहत सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर में पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा। शिविर के दौरान अभिभावकों ने बताया कि महंगे उपचार के कारण वे अपने बच्चों का इलाज कराने में असमर्थ थे। अब शासन की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली है और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद जगी है। अभिभावकों ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, सिविल सर्जन डॉ. कपिलदेव कश्यप तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक भी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में चिरायु नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद रात्रे, अस्पताल सलाहकार श्री राजेश कुरील एवं समस्त चिरायु दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चिन्हित बच्चों के उपचार की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिससे उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को कड़े निर्देश

    रायपुर, 17 जुलाई 2026/ बिलासपुर जिले में छात्र सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और शैक्षणिक परिसरों को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। इस…

    Read more

    रजिस्ट्रार के आदेश से सीडीबीई की वैध कार्यकारिणी को मान्यता

    रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) ने रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नवीन आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इस आदेश ने प्रशासक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण