Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

*राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान*

 

*“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया पौधारोपण*

 

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम (कंतेली) में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। “स्वस्थ राष्ट्र के लिए योग” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया इसके महत्व को स्वीकार कर रही है। उन्होंने नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि योग स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास मानसिक तनाव को दूर कर एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है। विधायक श्री ईश्वर साहू ने भी योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी बताते हुए सभी नागरिकों से नियमित योग करने की अपील की।

 

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। पूरे आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तीन पीढ़ियों द्वारा एक साथ योगाभ्यास तथा परिवार सहित योग करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान रहा। वहीं स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक योग प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

 

योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात स्वामी विवेकानंद स्टेडियम परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

 

अतिथियों ने कहा कि योग जहां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है, वहीं वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संतुलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अजय साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आयुष विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, योग संस्थानों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। योग और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा