Ro no D15139/23

‘भरत तिवारी को पुलिस ने धक्का दिया और 5 गोलियां दागी’, मां ने FIR कराया दर्ज, आज बिलौटी में जुटेंगे कई लोग

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर पुलिस वालों के खिलाफ घटना के छठे दिन शाहपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई. इसमें जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा और शाहपुर के निलंबित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार को नामजद किया गया है. साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपित किया गया है.

भरत की मां ने FIR में क्या दर्ज कराया?

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने एफआईआर दर्ज कराने के दौरान पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि 17 जून को जगदीशपुर पुलिस उपाधीक्षक और शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस आई थी. जवइनिया के कटाव पीड़ितों की समस्या जानने के बहाने भरत को अपने साथ ले गए. उस वक्त भरत फेसबुक पर लाइव था.

आगे भरत की मां ने बताया कि बेटे ने हथियार जमीन पर रख दिया था और सरेंडर कर दिया था. लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया और नीचे गिरा दिया. इसके बाद एसडीपीओ के आदेश पर भरत को 5 गोलियां मारी. गोली मारने के बाद बेटे को गाड़ी पर लादकर लेकर चले गए. दूसरी तरफ उनके पति को भी थाने में बैठा दिया गया. फिर शाम में पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे की मौत हो गई है. मां बयान पर ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई.

FIR दर्ज होने पर भरत की मां-पिता ने क्या कहा?

पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज होने पर भरत की मां आशा देवी और पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि सिर्फ एफआईआर दर्ज हो जाने से न्याय नहीं मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, एसटीएफ जवान अक्षय कुमार समेत सभी दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सजा मिलने पर ही परिवार को न्याय मिलेगा. परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है.

बिलौटी गांव में आज होगा महापंचायत

जानकारी के मुताबिक, भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिलौटी गांव में बुधवार को विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी. आयोजकों का दावा है कि में बिहार के अलावा यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों से लोग और करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा, हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

  • Related Posts

    भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में हुए महापंचायत में उठीं ये 5 मुख्य मांगें, पिता-भाई की आंखों से छलके आंसू

    Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुधवार को आयोजित महापंचायत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी. महापंचायत में पहुंचे लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी. इसके…

    Read more

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    crime news दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह