Ro no D15139/23

राधारमण दास को इस्कॉन ने उपाध्यक्ष पद से हटाया, बोले- बांग्लादेश के खिलाफ बोलने की मिली सजा

ISKCON: राधारमण दास को कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. उन्होंने खुद एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. फिलहाल उन्हें इस्कॉन की सभी ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. उन्हें मीडिया, सरकारी अधिकारियों या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस्कॉन या संगठन का प्रतिनिधित्व करने से भी रोक दिया गया है.

बांग्लादेश के खिलाफ देते रहे हैं बयान

बयान में राधारमण ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें जो कारण बताये हैं, उनमें से एक बांग्लादेश में हिंदुओं और इस्कॉन भक्तों पर अत्याचार के मुद्दे पर उनके सार्वजनिक बयान और मीडिया को इंटरव्यू देना है. इसके अलावा उनका दावा है कि बांग्लादेश में कैद चिन्मयकृष्ण दास के समर्थन में उनकी सार्वजनिक राय भी उनके खिलाफ कार्रवाई के कारणों में से एक है.

मेनका गांधी को भेजी थी लीगल नोटिस

इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा नेता मेनका गांधी के खिलाफ लीगल नोटिस भेजना भी एक कारण है. उन्होंने यह भी कहा कि कॉमेडियन सुरलीन कौर के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराना, सनातन धर्म के पक्ष में सार्वजनिक रूप से स्टैंड लेना, 1976 की न्यूयॉर्क रथ यात्रा के साथ डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक संबंध के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करना और एक टेलीविजन इंटरव्यू में हिस्सा लेना भी इस फैसले के पीछे के कारण हैं.

इस्कॉन के फैसले का करेंगे सम्मान

उन्होंने आगे कहा कि इस्कॉन अधिकारियों के फैसले का सम्मान करेंगे और भविष्य में उनके निर्देशों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा- अब से मैं मीडिया में इस्कॉन की ओर से कोई बयान नहीं दूंगा या सार्वजनिक रूप से संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं करूंगा. राधारमण दास का पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से करीबी रिश्ते की चर्चा लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में है. उन्हें राज्य में कई सरकारी और धार्मिक कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री के बगल में देखा गया है. दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं.

  • Related Posts

    राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट बोला- चांदी की ईंटें और आभूषण सुरक्षित, एक-एक पाई का है हिसाब

    Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी विवादों के बीच ट्रस्ट ने एक आधिकारिक प्रेस बयान जारी किया है और चोरी…

    Read more

    झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में अगला चरण शुरू, 1 जुलाई से 1941 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट

    JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत अब भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है. आयोग ने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील