Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ भविष्य, अब बिजली बिल हुआ शून्य

*3 किलोवाट सोलर प्लांट लगाकर श्री रोशेलाला पाटिल बने ऊर्जा आत्मनिर्भर, हर महीने 2 हजार रुपये तक की बचत*

 

रायपुर 1 जुलाई 2026 / कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत समनापुर के निवासी श्री रोशेलाला पाटिल के लिए बढ़ता बिजली बिल हर महीने चिंता का कारण बनता था। उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग पंद्रह सौ से 2 हजार रुपये तक आता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद पिछले छह महीनों से उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।

श्री रोशेलाला पाटिल बताते हैं कि पहले बिजली का सीमित उपयोग करना पड़ता था, लेकिन अब वे पंखा, कूलर, फ्रिज, टीवी और मोटर पंप सहित सभी विद्युत उपकरणों का बिना किसी चिंता के उपयोग कर रहे हैं। उनका घर अब केवल बिजली का उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादन करने वाला घर भी बन गया है। उन्होंने बताया कि 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने में लगभग 2 लाख रुपये की लागत आई। इसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है, जबकि राज्य सरकार से 35 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी स्वीकृत हुई है। सरकार की इस सहायता से सोलर प्लांट लगवाना उनके लिए आसान हो गया।

श्री पाटिल का कहना है कि सोलर प्लांट लगने के बाद न केवल बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है, बल्कि वे पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। भविष्य में यदि आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन होगा, तो नेट मीटरिंग के माध्यम से उसका भी लाभ मिलेगा। साथ ही, 3 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम में बैटरी की आवश्यकता नहीं होने से रखरखाव का खर्च भी कम रहता है। वे अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहते हैं कि यह केवल बिजली बिल बचाने की योजना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक स्थायी निवेश है। एक बार सोलर प्लांट लगाने के बाद वर्षों तक स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलता है और परिवार की नियमित बचत भी होती है। श्री रोशेलाला पाटिल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है।

  • Related Posts

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    *वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, जनभागीदारी और सर्कुलर इकोनॉमी पर विशेषज्ञों ने किया मंथन*   *250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, बल्क वेस्ट जेनरेटरों की जवाबदेही और जीरो वेस्ट स्टेट के…

    Read more

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

    शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश   रायपुर, 01 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन