Ro no D15139/23

एक शिकायत पर कई माह से खराब ट्रांसफार्मर हुआ दुरुस्त, 150 उपभोक्ताओं को मिली बिजली की सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली बड़ी राहत

 

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इस दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित हुई है, जहां दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मंच बन रही है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा, वार्ड क्रमांक-3 के ग्रामीणों को भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी राहत मिली। यहां कई माह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण लगभग 150 उपभोक्ता बिजली की समस्या से परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा की अन्य जरूरतें प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज की शिकायत

ग्राम हीरानार निवासी श्री लखन यादव ने सबसे पहले विद्युत वितरण कार्यालय में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उन्होंने गूगल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी प्राप्त की और मई 2026 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

150 उपभोक्ताओं को मिली राहत

ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने के बाद तेलगा पारा क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे लगभग 150 उपभोक्ताओं को राहत मिली और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या फिर से सामान्य हो गई। शिकायतकर्ता श्री लखन यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रही है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई प्राप्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना रू खनन प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया द्वार

     कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तैयार हुई महत्वाकांक्षी पहल आर्थिक अभाव अब नहीं बनेगा प्रतिभाओं की उड़ान में बाधा कोरबा 16 जुलाई…

    Read more

    पट्टाधृति सर्वे में पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें रू कलेक्टर कुणाल दुदावत पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

    कोरबा 16 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023 के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण