Ro no D15139/23

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से दिव्यांग छात्र के सपनों को मिली नई उड़ान

कोरबा 05 अगस्त 2026/  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र श्री ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। बावजूद इसके उन्होंने अपने सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।
अपनी समस्या के समाधान के लिए श्री ऋषभ जैन ने 3 अगस्त 2026 को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन की संवेदनशील एवं त्वरित पहल का परिणाम यह रहा कि आवेदन के मात्र एक दिन बाद, 4 अगस्त 2026 को श्री ऋषभ जैन को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर एवं एल्बो क्रच प्रदान कर दिए गए। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए कॉलेज आ-जा सकेंगे और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक कार्य भी आसानी से कर पाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर मिलने पर श्री ऋषभ जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी नई जिंदगी से कम नहीं है। अब उन्हें शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह पहल दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासन और त्वरित निर्णय से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जिला प्रशासन का यह प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस