Ro no D15139/23

लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई और 7 महिलाओं की मौत हो गई. इसके बाद जल्द ही मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. कई घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीएम सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

दूसरी तरफ, इस हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. इस घटना पर सीएम के अलावा नीतीश कुमार, संजय झा और अन्य नेताओं ने भी दुख जताया.

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर जताया शोक

लखीसराय में हुई इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

नीतीश कुमार और संजय झा ने क्या लिखा?

नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुःखद है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूं. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है.’

संजय झा ने एक्स पर लिखा, श्रावण सोमवार के अवसर पर आज सुबह लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना से मन व्यथित है. हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. ईश्वर से उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं.

डीएम ने हादसे के बारे में दी जानकारी

डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अशोक धाम हॉल्ट पर दोनों ओर से ट्रेन आ गई थी. ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने अचानक भाग-दौड़ शुरू कर दी. युवकों की भाग-दौड़ के कारण वहां मौजूद बिजली का एक पोल नीचे गिर गया. पोल गिरते ही मौके पर करंट फैलने की अफवाह उड़ गई. उस समय बिजली आपूर्ति वास्तव में बंद थी और तार कवर किया हुआ था, लेकिन अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. अफवाह सुनते ही भीड़ में भगदड़ मच गई. इसी अफरा-तफरी में दबने से आठ महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.

  • Related Posts

    “जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया…

    Read more

    क्या आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शन

    क्या आप जानते हैं? UP में बसे हैं महादेव के ये 6 अद्भुत धाम, हर मंदिर से जुड़ी है अनोखी कहानी, इस सावन जरूर करें दर्शनSawan Special News: उत्तर प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान