Ro no D15139/23

गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार से बच रही अनमोल जिंदगियां

-राहत योजना

 

पीएम-राहत योजना के तहत धमतरी जिले में 31 प्रकरणों में से 13 दुर्घटना पीड़ितों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

त्वरित उपचार और मानवीय संवेदना हमारी प्राथमिकता : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा

 

धमतरी, 23 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय पीड़ित के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी संवेदनशील समय में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना का प्रभावी क्रियान्वयन धमतरी जिले में किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचते ही कैशलेस एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उपचार में आर्थिक कठिनाई अथवा कागजी औपचारिकता बाधा न बने।

5 मई 2025 से लागू योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती होने के दिन से अधिकतम सात दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। योजना का मूल उद्देश्य दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना और गंभीर स्थिति में जीवन बचाने की संभावनाओं को अधिकतम करना है।

 

जिले में 31 प्रकरणों में 13 पीड़ित हुए लाभान्वित

 

धमतरी जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अस्पतालों और संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में अब तक 31 सड़क दुर्घटना प्रकरणों में योजना के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें 13 दुर्घटना पीड़ितों को योजना का लाभ मिला है। इनमें गंभीर रूप से घायल मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

 

सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधा

 

जिले के सभी संबंधित शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों, जिनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) शामिल हैं, के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिले के 20 निजी अस्पताल भी योजना से जुड़े हैं। इनमें 19 अस्पताल आयुष्मान भारत के तहत इम्पैनल्ड हैं, जबकि एक निजी अस्पताल पीएम-राहत योजना के तहत विशेष रूप से इम्पैनल्ड है। इस नेटवर्क के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों को उनके निकट उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा में शीघ्र उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

त्वरित उपचार और मानवीय संवेदना हमारी प्राथमिकता : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी दुर्घटना पीड़ित को आर्थिक कारणों अथवा औपचारिकताओं के चलते उपचार के लिए इंतजार न करना पड़े। पीएम-राहत योजना जरूरतमंदों को संकट की घड़ी में तत्काल चिकित्सा सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अस्पतालों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

गोल्डन ऑवर में उपचार से बच सकती हैं कई जानें : सीएमएचओ

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाना गंभीर स्थिति और मृत्यु का एक प्रमुख कारण हो सकता है। पीएम-राहत योजना दुर्घटना के बाद के शुरुआती और महत्वपूर्ण समय में उपचार की बाधाओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गोल्डन ऑवर में त्वरित एवं निःशुल्क उपचार मिलने से मरीज की स्थिति को बिगड़ने से रोकने और जीवन बचाने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।

नागरिकों के लिए सूचना: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र अथवा योजना से संबद्ध अस्पताल पहुंचाएं। पीएम-राहत योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए नागरिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, धमतरी से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से