बम डिस्पोज, एसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में एंटी नक्सल मुहिम तेज

  1. इसी कड़ी में थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना/कैम्प धनोरा से रवाना हुई थी। दौरान अभियान के ग्राम टेकानार में पुलिस जवानों एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आई.ई.डी. लगाये जाने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक, श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) की टीम टेकानार एवं आसपास के क्षेत्रों में एरिया सेनेटाईजेशन एवं डीमाईनिंग की कार्यवाही की गई जिस दौरान ग्राम टेकानार में 01 नग पाईप बम बरामद हुआ जिसे सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए बीडीएस टीम के द्वारा आई.ई.डी.को नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त आई.ई.डी. नक्सलियों के द्वारा आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। उक्त आई.ई.डी. पाईप बम जिसकी लम्बाई लगभग 4 फीट एवं अनुमानित वजन लगभग 10 किग्रा. का था। मामले में थाना धनोरा में नेलनार एरिया कमेटी के माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर* *कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज, खैरागढ़…

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार

  013 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में* रायपुर 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *