Ro no D15139/23

राजधानी को बड़ी सौगात: उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे 21 करोड़ के ‘नालंदा फेज-2’ का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में 23 जनवरी को होगा भव्य शिलान्यास; शिक्षा, सेहत और सुविधाओं का ‘त्रिवेणी संगम’ बनेगा नया नालंदा परिसर*

 

 चौपाटी के स्थान पर विकसित होगा प्रदेश का सबसे आधुनिक ‘ऑल-इन-वन’ स्टडी हब

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। जीई रोड (एनआईटी के सामने) पर 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर फेज-2’ का भव्य भूमिपूजन आगामी 23 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री  अरुण साव जी होंगे।  साव विधायक एवं पूर्व मंत्री  राजेश मूणत की उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

रायपुर के युवाओं को मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में एक ऐसी सौगात मिल रही है, जो पूरे प्रदेश में मिसाल बनेगी। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र मानसिक थकान का अनुभव करते हैं। उनकी इसी समस्या को समझते हुए हमने नालंदा फेज-2 में ‘स्टडी विथ फिटनेस’ का कॉन्सेप्ट लागू किया है। यहाँ छात्र लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ-साथ परिसर के भीतर ही आधुनिक जिम और स्पोर्ट्स जोन का लाभ उठा सकेंगे।”

यह तीन मंजिला (G+3) भवन 5,615 वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहाँ एक साथ 1,000 से अधिक छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही 90 सीटों का एक विशेष लेक्चर हॉल होगा जहाँ विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

डिजिटल और फिजिकल लाइब्रेरी: परिसर में 11,500 से अधिक किताबों का संग्रह होगा। इसके साथ ही एक हाई-टेक ई-लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी।

ग्राउंड फ्लोर में छात्रों के रिलैक्सेशन के लिए कैफेटेरिया, इंडोर गेम्स और प्ले-जोन की भी व्यवस्था होगी।

प्रथम एवं द्वितीय तल: शांत अध्ययन क्षेत्र और मुख्य पुस्तकालय होगा।

तृतीय तल: विशेष रूप से ‘ग्रुप स्टडी’ के लिए समर्पित, जहाँ छात्र आपस में विचार-विमर्श कर सकेंगे।

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा: 21 मीटर ऊंचे इस भवन में पार्किंग के लिए 3,500 वर्ग मीटर का क्षेत्र और हरियाली के लिए विशेष ग्रीन जोन बनाया जाएगा।

चौपाटी से ‘ज्ञान के केंद्र’ तक का सफर : जिस स्थान पर पहले अव्यवस्थित चौपाटी थी, वहां अब ज्ञान का मंदिर बनेगा। इससे न केवल क्षेत्र का वातावरण बदलेगा, बल्कि हजारों छात्रों को एक सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल मिलेगा। यह रायपुर का तीसरा नालंदा परिसर होगा, जो एनआईटी, आयुष विश्वविद्यालय और साइंस कॉलेज के आसपास रहने वाले हजारों छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।

इस भव्य भूमिपूजन समारोह में प्रमुख रूप से रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं धरसींवा के विधायक श्री अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहकर युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे।

नगर निगम के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

      वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा रायपुर, 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव