Ro no D15139/23

पलारी तहसील के लक्ष्मी ट्रेडर्स में भौतिक सत्यापन में 820 क्विंटल धान के शार्टेज का मामला पकड़ में आया

*छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन के मामले में फर्म की बैंक गारंटी जब्त कर होगी वसूली*

रायपुर, 17 जनवरी 2025/ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी तहसील के ग्राम अमेरा में मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन का मामला पकड़ में आने पर संबंधित फर्म की बैंक गारंटी को जब्त करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार सहायक खाद्य अधिकारी अमित शुक्ला और खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू ने यह कार्रवाई भौतिक सत्यापन के दौरान मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां कस्टम मिलिंग हेतु शासन द्वारा प्रदान किए गए धान की लगभग 820 क्विंटल मात्रा कम पाए जाने के कारण की गई है। कम पाए गए धान की कीमत लगभग 20.50 लाख रुपये आंकी गई है। इस राशि को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान उठाव के तहत जमा की गई बैंक गारंटी को जब्त कर वसूली की जाएगी। जांच में यह भी पाया गया कि राइस मिलर द्वारा मासिक विवरणी प्रस्तुत नहीं की गई थी। न ही स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन मिलर मॉड्यूल में दर्ज की गई और कस्टम मिलिंग स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया गया।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे