Ro no D15139/23

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सफल आयोजन के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

मुख्य सचिव जैन ने की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल । मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने समिट के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये। समिति में लोक निर्माण, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पर्यटन एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि समिट के दौरान स्थायी प्रकृति के कार्य भी किये जायें, जिसमें खर्च की पुनरावृत्ति नहीं हो सकेगी। आमंत्रित अतिथि प्रदेश एवं विशेषकर भोपाल एवं आसपास की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समझ सकें ऐसी व्यस्थाएँ की जाये। स्वच्छ एवं हरित भोपाल की अवधारणा पर कार्य किया जाये।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के लिए प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल, इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं, स्टेट हेंगर, चार्टर्ड प्लेन, मीडिया प्लान, आमंत्रित अतिथियों की सूची, यातायात व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट सहित अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था आदि की जानकारी दी गयी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव श्री के.सी.गुप्ता, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, कमिश्नर भोपाल श्री संजीव सिंह, पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होंगे कृषि सम्मेलन विधानसभावार कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए लघु कृषकों को उन्नत खेती के लिए किराये पर उपलब्ध कराये जाएंगे…

    Read more

    मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में आज श्री राम मंदिर जायेगे और एक सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होगे

    रीवा-रायपुर हवाई सेवा: 15 मार्च 2026 से रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यह जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान