Ro no D15139/23

बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित ये विद्यालय न केवल कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट और एनडीए में सफलता दिलाने के लिए विशेष और सघन कोचिंग भी उपलब्ध कराते हैं।
इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जो 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student&Admission&Detail  के माध्यम से 17 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन जमा करने के पश्चात यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसके सुधार के लिए 18 से 21 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा, जिसके बाद 22 से 28 अप्रैल के बीच जिला स्तर पर दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा। सफल आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई 2026 के बीच डाउनलोड हेतु उपलब्ध होंगे, जिसके आधार पर आगामी 10 मई 2026 को चयन हेतु राज्य स्तरीय प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।  इस परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!