Ro no D15139/23

छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करना था। इस विशेष शिविर में ग्राम छापर भानपुरी, सिरिसगुड़ा, कोंडालूर और घाट धनोरा के कुल 51 कमजोर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेंद्र गायकवाड़ ने बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए और जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के जिला पोषण समन्वयक और सेक्टर पर्यवेक्षक ने उपस्थित अभिभावकों को पोषण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पोषण कैलेंडर के माध्यम से बच्चों के विकास की निगरानी करने के तरीके बताए और यह समझाया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार क्यों आवश्यक है। शिविर में बच्चों और उनके साथ आए पालकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, इस पहल से क्षेत्र के कुपोषित व कमजोर बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है।
  • Related Posts

    कोरबा में स्वतंत्रता दिवस पर साक्षरता का उत्सवः मशाल-टॉर्च रैली से डिजिटल शपथ तक, उल्लास ने जगाई नई उम्मीद

      कोरबा 17 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में जिले में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास महा चौपाल एवं विविध जनजागरूकता गतिविधियों…

    Read more

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान