Ro no D15139/23

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला मन्दिर घाट में हसदेव आरती का हुआ भव्य आयोजन

मुख्य यजमान रामसिंह अग्रवाल ने समिति द्वारा किए गए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की, भविष्य में तन-मन-धन से सहयोग का दिया आश्वासन
०विशिष्ट यजमानों ने भी नदी संरक्षण अभियान और नमामि हसदेव समिति की पर्यावरण चेतना पहल को सराहा
कोरबा। जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके तटों के संरक्षण को समर्पित नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 4 दिसंबर 2025, दिन- गुरुवार को मां सर्वमंगला मंदिर घाट में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर हसदेव नदी की स्वच्छता व संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण और पर्यावरण चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, कोरबा के चेयरमेन श्री रामसिंह अग्रवाल ने पूरे आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा की जा रही जनजागरण की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि समाजहित में एक अत्यंत आवश्यक सत्कार्य भी है। श्री अग्रवाल ने भविष्य में समिति द्वारा किए जा रहे इस तरह के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में तन-मन-धन से सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि हसदेव जैसी जीवनदायिनी नदी को बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है और वे इस मुहिम को और मजबूत करने के लिए सदैव आगे रहेंगे।
०विशिष्ट यजमानों ने भी की मुक्तकंठ से प्रशंसा
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट यजमानों   रणधीर सिंह (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा कोरबा),   मीना अदलखा,  यशवंत कौशिक (सचिव, जिला ऑटो संघ, कोरबा) ने भी आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था, सामूहिक सहभागिता और नदी संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे को सशक्त रूप में उठाने के लिए समिति के पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह ने कहा कि नमामि हसदेव सेवा समिति का यह भव्य आयोजन समाज में पर्यावरण चेतना जागृत करने का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने हसदेव आरती की उत्कृष्ट व्यवस्था और जनसहभागिता की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक व सामाजिक दायित्वों का सुंदर संगम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति की यह सकारात्मक पहल आने वाली पीढिय़ों को भी जल संरक्षण और नदी संवर्धन की दिशा में प्रेरित करती रहेगी। सभी विशिष्ट यजमानों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार की पहल समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाती है और आने वाली पीढिय़ों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
० हसदेव नदी के संरक्षण के प्रति बढ़ता जनसंकल्प
समिति ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनसहभागिता ही हसदेव नदी को पुनर्जीवित करने का सबसे प्रभावी मार्ग है। इसी सहयोग से ‘दर्री बाँध से कुदूरमाल पुल तक रिवर फ्रंट निर्माण अभियान ’ लगातार मजबूत होता जा रहा है। समिति द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली यह आरती अब नदी संरक्षण आंदोलन का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। नदी की स्वच्छता, तटों के सौन्दर्यीकरण तथा पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु समिति की यह पहल समाज में सकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही है।
  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा