Ro no D15139/23

सतपुरिया वनक्षेत्र में 73 हाथियों का दल सुरक्षित रूप से कर रही विचरणरत, वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निरंतर बरती जा रही सतर्कता, स्थिति नियंत्रण में

जशपुरनगर 25 फरवरी 2026/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तपकरा परिक्षेत्र अंतर्गत सतपुरिया जंगल में 14 दिसम्बर 2025 से 37 हाथियों का एक दल तथा  25 फरवरी 2026 से 36 हाथियों का अन्य दल कुल 73 हाथियों का समूह विचरणरत है। वर्तमान में उक्त सभी हाथी सतपुरिया वनक्षेत्र के भीतर ही सुरक्षित रूप से विचरण कर रहे हैं। अब तक हाथियों का दल वन क्षेत्र से बाहर नहीं आया है तथा किसी प्रकार की जनहानि, जन घायल अथवा मकान क्षति की कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है। वन क्षेत्र से बहार निकलकर फसल क्षति की घटना की जाती है। परन्तु स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में एवं सामान्य है।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। आर.आर.टी. के साथ नियमित गश्ती की जा रही है तथा हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सतपुरिया जंगल से लगे आस-पास के ग्रामों में मुनादी, सूचना प्रसारण एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को निरंतर सतर्क किया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन क्षेत्र की ओर अनावश्यक आवागमन को प्रतिबंधित करने हेतु संवेदनशील स्थलों पर अस्थाई बेरियर लगाए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे विशेष रूप से रात्रि के समय अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएँ, समूह में रहें तथा किसी भी प्रकार की हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
वन विभाग द्वारा हाथी-मानव द्वंद की संभावनाओं को न्यूनतम करने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। आमजन से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान