Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर धमतरी में विशाल रोजगार मेला का आयोजन 10 सितम्बर को

धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 10 सितम्बर 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी परिसर में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कौशल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित होगा।

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने के उद्देश्य से यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आईटी, रिटेल, सुरक्षा गार्ड, ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर जैसे विविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित 9 नामी कंपनियां (नियोक्ता) युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शामिल होंगी।

उक्त रोजगार मेले में कुल लगभग 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद विभिन्न श्रेणियों और योग्यताओं के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे जिले के युवाओं को न केवल रोजगार प्राप्त होगा, बल्कि उन्हें कौशल उन्नयन और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा। रोजगार मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का चयन प्रक्रिया के माध्यम से साक्षात्कार लेंगे तथा योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी बेरोजगार एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं को प्रदेश की अग्रणी कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। कलेक्टर ने आगे बताया कि राज्य शासन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत् प्रयास करना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रजत जयंती वर्ष को ‘‘युवा सशक्तिकरण वर्ष’’ के रूप में भी विशेष महत्व दिया गया है।

जिला प्रशासन ने रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली हैं।प्रतिभागियों के लिए पंजीयन की व्यवस्था स्थल पर ही की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न काउंटर स्थापित कर युवाओं को कंपनियों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार मेला न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि जिले की आर्थिक प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि वे इस रोजगार मेले का लाभ अवश्य उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।

  • Related Posts

    मुआवजा, पुनर्वास के बाद ही मानिकपुर खदान की जनसुनवाई : उद्योग मंत्री ने एसईसीएल को दिए निर्देश

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/मानिकपुर ओपन कास्ट एक्सपेंशन परियोजना की प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने प्रभावित क्षेत्र के लोगों के हित…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल