Ro no D15139/23

जगदलपुर में 12 मई को आयोजित होगा विशाल प्लेसमेंट कैंप निजी क्षेत्र के 305 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जगदलपुर, 07 मई 2026/ बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा मंगलवार 12 मई को एक दिवसीय विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समीप आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित होने वाला यह कैंप सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 305 विभिन्न पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत पैरामाउंट ह्यूमन रिसोर्स द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 300 पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जा रही है, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, 12 वीं अथवा इलेक्ट्रिकल व वायरिंग में आईटीआई निर्धारित की गई है। इस पद के लिए चयनित युवाओं को 16,500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कायजेन मोटोवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सेल्स ऑफिसर के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र जगदलपुर, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा तय किया गया है, जहाँ चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपए मासिक वेतन प्राप्त होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वे रोजगार विभाग के अधिकृत पोर्टल मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर जाकर आगामी रोजगार मेला विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन आवेदन करने से चूक जाते हैं, वे आयोजन के दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच कैंप स्थल पर ही अपना पंजीयन करा सकेंगे। कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी एक सेट छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।उपसंचालक रोजगार से मिली जानकारी के अनुसार 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के पुरुष व महिला दोनों ही श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के आधार पर आत्मनिर्भर बनाना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात