Ro no D15139/23

कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक कहा – आयोजकों को अनिवार्य रूप से करना होगा वर्मा कमीशन का पालन

वीआईपी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के लिए सभी विभाग समन्वय से करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर, 23 मार्च 2026/ कानून व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वाेपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी कार्यक्रम हो वहां पर पूर्व से कार्यक्रम प्राप्त कर आयोजन स्थल विजिट करें और आयोजकों से वर्मा कमीशन की रिपोर्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहें। यह आयोजकों से लिखित में लिया जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चाहे निजी हों या शासकीय, पीडब्ल्यूडी विभाग मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सीएमएचओ यह सुनिश्चित करें कि कारकेड सहित कार्यक्रम स्थल में चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थित रहें और साथ ही प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता भी रहे। जिला सेनानी द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम में फायर सर्विस सहित आग बुझाने के उपकरण की व्यवस्थाएं रखें। मुख्यमंत्री के उतरने वाले स्थान में सभी तैयारी पुख्ता रखें।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विशेष रूप से ई एंड एम (E&M) के ईई माइक सिस्टम सहित सभी विद्युत व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। सभी अधिकारी एसओपी का पालन करें। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एडीसीपी श्री दौलत राम पोर्ते, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री मुकेश कोठारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने एवं नगर निगम उपायुक्त श्री विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां