Ro no D15139/23

स्व.श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सलियाटोली कुनकुरी में 08 मार्च को

मुख्यमंत्री श्री साय शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बास्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र करेंगे वितरण
शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडिसिन विभाग सहित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का किया जाएगा उपचार

जशपुरनगर 05 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उनके विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में 08 मार्च को जिला प्रशासन जशपुर द्वारा स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एम्स रायपुर के सहयोग से बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। उक्त शिविर शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी।
शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडिसिन विभाग, जनरल सर्जरी विभाग, स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग, मनोरोग विभाग, गुर्दा रोग विभाग, चर्म रोग विभाग, कैंसर रोग विभाग एवं न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों का चिन्हांकन कर एम्स रायपुर एवं उच्च संस्थानों में ईलाज प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी. बी. मरीजों को फूड बास्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र वितरण करेगें। यह शिविर का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें मरीजों के लिए 10 पंजीयन काउंटर, 7 जनरल ओपीडी काउंटर, 2 लेबोरेटरी काउंटर, सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर सहित जनरल वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगा।
वृहद स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद मरीजों को इलाज करने के साथ निःशुल्क दवाई भी दी जाएगी और गंभीर मरीजों को रायपुर इलाज के लिए भेजा भी जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ