Ro no D15139/23

एक फोन कॉल ने लौटाई किसान की उम्मीद

सीएम हेल्पलाइन 1076 से समय पर मिली खाद, मुख्यमंत्री की पहल से मजबूत हुआ किसान का भरोसा*

 

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ एक संवेदनशील सरकार की पहचान केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने से होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज छत्तीसगढ़ में सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और जनविश्वास का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। यह व्यवस्था लोगों को घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराने और उसके समयबद्ध निराकरण की सुविधा प्रदान कर रही है। कबीरधाम जिले के ग्राम वीरेंद्रनगर निवासी किसान श्री प्रहलाद साहू का अनुभव बताता है कि संवेदनशील शासन व्यवस्था किस प्रकार समय पर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है।

 

खरीफ सीजन में श्री प्रहलाद साहू को खेती के लिए खाद की जरूरत थी। उन्होंने खाद वितरण केंद्र में सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे और बायोमेट्रिक सत्यापन भी करा लिया था। इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा था। समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें अपनी खेती की चिंता होने लगी। इसी दौरान उन्हें सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें शिकायत क्रमांक मिला और संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई शुरू की। लगभग एक सप्ताह के भीतर उनकी शिकायत का समाधान हो गया और उन्हें आवश्यक खाद युरिया, डीएपी, पोटाश और सुपर फास्फेट उपलब्ध करा दिया गया।

 

श्री प्रहलाद साहू कहते हैं कि मैं बहुत परेशान था। समझ नहीं आ रहा था कि किससे मदद मांगू। जब मैंने 1076 पर फोन किया तो मेरी बात ध्यान से सुनी गई। कुछ ही दिनों में मुझे खाद मिल गई। इससे मुझे विश्वास हुआ कि सरकार आम लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान भी कर रही है। वे बताते हैं कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब घर बैठे शिकायत दर्ज कर समाधान मिल जाता है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 लोगों की समस्याओं के समाधान का आसान और भरोसेमंद माध्यम बन गई है। श्री प्रहलाद साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था बहुत उपयोगी है। इससे लोगों का शासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात