Ro no D15139/23

शहादत की भूमि चिंतागुफा से आई उम्मीद की किरण: ‘निवा दुवाड़ ते’

सुकमा :- चिंतागुफा एक ऐसा नाम जो अक्सर नक्सल प्रभाव और जवानों के अदम्य साहस व शहादत के लिए जाना जाता है। देश में संभवतः सबसे ज्यादा जवानों की शहादत देखने वाले इस अति-संवेदनशील इलाके से अब एक बेहद मार्मिक और सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। सुकमा पुलिस ने बंदूकों के साये से निकलकर जनमानस के दिलों तक पहुंचने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक (SP) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने *’निवा दुवाड़ ते’* नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। अपनी अभिनव कार्यशैली और समाज हित में लगातार नए अभियानों के क्रियान्वयन के लिए पहचाने जाने वाले एसपी मयंक गुर्जर की इस पहल से पुलिस और स्थानीय जनमानस के बीच एक नई सामाजिक समरसता स्थापित हो रही है।

क्या है ‘निवा दुवाड़ ते’?

स्थानीय बोली में  ‘निवा दुवाड़ ते’*  का अर्थ है- “आपके द्वार”।

विश्वास का रिश्ता संवाद के साथ”  के संदेश को आत्मसात करते हुए सुकमा पुलिस अब थानों से निकलकर सीधे ग्रामीणों के दरवाज़े तक पहुंच रही है। लगातार गांव-गांव जाकर पुलिस अधिकारी और जवान जनसंवाद स्थापित कर रहे हैं और ग्रामीणों की पीड़ा को समझ रहे हैं।

अभियान के मुख्य उद्देश्य और कार्य:

इस अभियान के तहत सुकमा पुलिस कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है:

  1. समस्याओं की जमीनी पहचान:** गांवों में जाकर स्थानीय और बुनियादी समस्याओं का चिन्हांकन करना।
  2. शिकायतों का त्वरित निराकरण:** ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों को सिर्फ सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटारा करना।
  3. प्रशासन और जनता के बीच सेतु:** ग्रामों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर, उन्हें संबंधित विभागों एवं प्रशासन तक पहुंचाना ताकि विकास कार्य तेजी से हो सकें।
  4. कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार- शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देना और यह सुनिश्चित करना कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

दशकों से खौफ और संघर्ष का सामना कर रहे चिंतागुफा और सुकमा के अन्य ग्रामीण इलाकों के लिए ‘निवा दुवाड़ ते’ महज एक पुलिसिंग अभियान नहीं है, बल्कि यह एक ‘हीलिंग टच’ (मरहम) की तरह है। लोगों की समस्याओं को सुनना, समाधान की दिशा में कार्य करना और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना

  • Related Posts

    आजादी से विकसित भारत तक रोजगार और आजीविका का संकल्प

      15 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, ‘जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीण तय करेंगे अपने गांव की विकास प्राथमिकताएं धमतरी, 14 अगस्त 2026।…

    Read more

    तिरंगे के गौरव से विभाजन की पीड़ा तक, कलेक्ट्रेट में सजी देशभक्ति और इतिहास की तस्वीरें

      ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का महापौर श्री रामू रोहरा ने किया शुभारंभ धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!