Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मगरलोड क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

 

आईटीआई, आर्मी प्रशिक्षण केंद्र, स्वास्थ्य संस्थान, औद्योगिक पार्क, रीपा और मशरूम केंद्र का निरीक्षण; अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश

धमतरी, 14 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड विकासखंड के प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। मेघा से शुरू हुए दौरे में कुंडेल, करेलीबड़ी, भेंडरी और मगरलोड पहुंचकर उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, खेल, रोजगार एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्यों की प्रगति और उपयोगिता की जानकारी ली।
कलेक्टर ने भेंडरी में आईटीआई कॉलेज, रूरल पार्क, लाइब्रेरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद कुंडेल और भेंडरी के आर्मी प्रशिक्षण केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि युवाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी एवं शौचालय की सुविधा विकसित की गई है। इस वर्ष चार युवाओं का पैरा मिलिट्री में चयन हुआ है, जबकि अब तक 55 से अधिक युवा विभिन्न सैनिक केंद्रों में चयनित होकर सेवाएं दे चुके हैं। कलेक्टर ने प्रशिक्षण केंद्र को पेड़ों को सुरक्षित रखते हुए बेहतर बनाने तथा ट्रैक मैदान के समतलीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण केंद्र से सेना में भर्ती हुए युवाओं संजय कुमार नेम और दीनदयाल कंवर से मुलाकात कर कलेक्टर ने उनकी पदस्थापना एवं सेवा संबंधी जानकारी भी ली। भेंडरी मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षणरत युवाओं से चर्चा के दौरान ओपन जिम, लाइब्रेरी और हाईमास्ट लाइट की मांग सामने आई। कलेक्टर ने इन सुविधाओं के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने हायर सेकेंडरी स्कूल की मरम्मत और शिक्षकों की कमी की समस्या भी बताई, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कुंडेल के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मापदंडों के अनुसार बच्चों को अध्यापन कराने तथा कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कमजोर एवं कुपोषित बच्चों के अभिभावकों से चर्चा कर आवश्यकता के अनुसार उन्हें एनआरसी भेजने कहा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से रंगों के नाम, माता-पिता के नाम और सामान्य जानकारी पूछी तथा उन्हें चॉकलेट वितरित की।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
करेलीबड़ी और मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर ने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, प्रसव की स्थिति, एंबुलेंस एवं एएनएम की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अस्पताल को 30 बिस्तरीय सुविधा के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही नए भवन के लिए अस्पताल परिसर के आसपास उपयुक्त स्थान चिन्हित कर समग्र प्लान तैयार करने कहा।
भेंडरी के मशरूम उत्पादन केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने स्थानीय संसाधनों और नवाचार आधारित गतिविधियों से रोजगार एवं आजीविका के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं और स्व-सहायता समूहों को ऐसी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने तथा मशरूम उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की संभावनाओं पर जानकारी ली। औद्योगिक पार्क, उपस्वास्थ्य केंद्र, रीपा एवं अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
मगरलोड में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में सहभागिता की। इसके बाद जनपद पंचायत सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, आजीविका और ग्रामीण विकास की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। मैदानी स्तर पर नियमित निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपयोगिता सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन नागरिकों के लिए खुला रहेगा.

    रायपुर, दिनांक 14 अगस्त, 2026विधान सभा सचिवालय में दिनांक 15 अगस्त, 2026 को ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा । विधान सभा परिसर में…

    Read more

    आजादी से विकसित भारत तक रोजगार और आजीविका का संकल्प

      15 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, ‘जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीण तय करेंगे अपने गांव की विकास प्राथमिकताएं धमतरी, 14 अगस्त 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!