Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित नशा कर स्कूल आने वाले शिक्षकों को नशा मुक्ति केंद्र भेजने के निर्देश

 
नशा मुक्त भारत अभियान और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश

जशपुरनगर 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पाटनवार, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात, परिवहन, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में नशे की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर श्री व्यास ने कोटपा एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों में यदि कोई शिक्षक नशे की हालत में उपस्थित होता है तो उसकी जानकारी तत्काल संकलित कर आवश्यक कार्रवाई करें तथा ऐसे शिक्षकों को उपचार हेतु नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों में नियमानुसार जप्ती एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर श्री व्यास ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंड्री स्कूल तक के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए। बैठक में उन्होंने बिना लाइसेंस संचालित फार्मेसी स्टोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित फार्मेसी आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं, इसलिए ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा तस्करी की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल