Ro no D15139/23

दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 876 तीर्थ यात्रियों का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना

*सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग से दिखाई विशेष ट्रेन को हरी झंडी*

*श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में अब तक 29 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्या धाम की यात्रा*

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025/ दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 876 तीर्थ यात्रियों का दल आज विशेष ट्रेन से रवाना हुआ। लोक सभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 29 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं। राजनांदगांव और दुर्ग रेल्वे स्टेशन से रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर भारी उत्साह एवं खुशी झलक रही थी। श्रद्धालु जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ रवाना हुए।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रभु श्री राम अपने वनवास काल का अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में बिताया है। अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने की सभी की इच्छा होती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए बस्तर संभाग के सुदूर अंचल के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखते बन रही है। बस्तर संभाग के नागरिक देश एवं प्रदेश की मुख्यधारा में सम्मिलित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि दुर्ग और बस्तर संभाग के श्रद्धालुओं की अयोध्या धाम की यात्रा के लिए आज तीसरी ट्रेन राजनांदगांव से रवाना हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़ वासियों को प्रभु श्री रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन करा रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाधमारे, जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके परिजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!