Ro no D15139/23

स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही कुसमी की महिलाएं

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025/ छोटे कस्बों से अक्सर बड़े सामाजिक बदलाव की शुरुआत होती है। बलरामपुर जिले का नगर पंचायत कुसमी आज इसी परिवर्तन का उदाहरण बन रहा है, जहाँ महिलाएं सरई (साल) के हरे पत्तों से दोना-पत्तल बनाकर न केवल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं, बल्कि प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में भी सराहनीय कदम उठा रही हैं। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि संकल्प और सामूहिक प्रयास से सीमित संसाधनों के बीच भी बड़ा बदलाव संभव है।

पिछले समय में धार्मिक आयोजनों और भंडारों में प्लास्टिक से बने दोना-पत्तलों का उपयोग आम था। त्योहारों के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता, जिससे पर्यावरण और स्वच्छता दोनों प्रभावित होते। लेकिन इस वर्ष कुसमी में आयोजित पूजा-उत्सवों में महिला समूहों द्वारा तैयार सरई पत्तों के दोना-पत्तलों का उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं और आयोजकों ने इसे न केवल पर्यावरण के अनुकूल बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुद्ध और पवित्र माना। नगर के धार्मिक आयोजनों में अब प्लास्टिक पूरी तरह दर-किनार कर दिया गया है।

कुसमी के चंचल, रोशनी और चांदनी महिला स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं ने बिना किसी बड़े पूंजी निवेश के सरई पत्तों से दोना-पत्तल बनाने का कार्य प्रारंभ किया। बाजार और धार्मिक आयोजनों में इन उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। महिलाएं प्रतिदिन 200 से 300 रुपये तक की आमदनी अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

महिलाओं को नगर प्रशासन का भी पूरा सहयोग प्राप्त है। नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरविंद विश्वकर्मा ने उन्हें “वूमन ट्री” योजना के अंतर्गत पौधारोपण कार्य के साथ-साथ दोना-पत्तल निर्माण की गतिविधियों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री करूण डहरिया ने नगर की शांति समिति की बैठक में विशेष अपील की कि आगामी सभी त्योहारों और आयोजनों में केवल महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए दोना-पत्तलों का ही उपयोग किया जाए। यह पहल केवल आर्थिक आजीविका तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। महिलाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही हैं, नगर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बना रही हैं तथा आने वाली पीढ़ी के लिए स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर रही हैं।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित